नौतनवां(महराजगंज) नौतनवां नगर पालिका परिषद कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र/क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता रहे। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहां कि वह न्याय प्रिय, नारी शक्ति के अलावा कुशल नेतृत्व क्षमता की प्रतीक थी।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहां कि लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। समाज को नई दिशा दी। हमे उनके पदचिह्नों पर चलकर जन कल्याण की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नगर पालिका परिषद के महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल,संजय पाठक, राहुल दुबे,राकेश जायसवाल,लालू जायसवाल, संजय मौर्य, जयप्रकाश मद्धेशिया, अशोक रौनियार, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।