बस्ती। शासन की मंशा के मुताबिक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए, अतिरिक्त योग्यता दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिला सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के देखरेख में जनपद बस्ती में आयोजित होने वाले समर कैंप के क्रम में आज रविवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय एवं ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट आदर्श मिश्रा ने शासन द्वारा और प्रदेश मुख्यालय भारत स्काउट गाइड द्वारा जारी पत्र के क्रम में बेसिक लाइफ सपोर्ट/ सीपीआर, कृतिम सांस, बिना संशाधन या कम संशाधन में स्ट्रेच निर्माण, प्राथमिक सहायता और विभिन्न प्रकार की पट्टियां एवं बचाव के विभिन्न तरीको की जानकारी, राजकीय इंटर कालेज बस्ती, जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओड़वारा के समर कैम्प में दिया, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज बस्ती डॉक्टर विजय प्रकाश, विद्यालय के स्काउट गाइड नोडल अमित यादव, प्रधानाचार्य जनता शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ओडवारा चन्द्रमा कौशिक पांडेय, नोडल स्काउट गाइड बच्चूलाल, मृत्यंजय मिश्रा, अजय कुमार लाल, सुरेंद्र मणि मिश्रा आदि की सहभागिता रही।