बस्ती – आज दिनांक 25-5-2025 को बेगम खैर गर्ल्स इन्टर कालेज बस्ती में समर कैम्प के कार्यक्रम गतिविधि के अन्तर्गत छात्रों को योग व्यायाम कराया गया । पी०एच०सी० के डाक्टर भी आनन्द गौरव शुक्ला( प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ) के द्वारा बच्चों को लाइक सपोर्ट सी०पी० सी० आर ० एवं अकस्मिक उपचार में काम आने वाली दवाईयों की जानकारी दी। स्वास्थ रहने के लिए आस-पास साफ-सफाई, और शुद्ध आहार करने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने आये हुए अतिथि का स्वागत आभार व्यक्त किया । इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाए अलसबा एवं आरिफा खातून और समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहे ।