महादेवा विधायक दूधराम ने आज ग्राम पंचायत मईपुर में बन रहे ठोकर का निरीक्षण किया ।इसके बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर ठोकर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के पूर्व ठोकर के मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया जाए जिससे आने वाले समय में बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाया जा सके ।आगे कहा कि महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यातायात को सुगम किया गया है और लोगों की सारी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।