भरवलिया उर्फ टिकुइया गांव को संतकबीर नगर जिले से हटा कर बस्ती जनपद में सामिल करने के लिए ग्रामीणों ने  मंडला आयुक्त को सोपे ज्ञापन

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव भरवलिया उर्फ टिकुइया गांव के दर्जनों लोगों ने सोमवार को मंडला आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर गांव को बस्ती जनपद में सम्मिलित कराने का अनुरोध किया। जिससे बस्ती व संतकबीर नगर जनपद के बीच सीमांकन का विवाद समाप्त हो ग्रामीण मूलभूत सुविधा मिल सके।
     गांव के अमरजीत, संतराम, श्याम सुंदर, राम अवतार, मोनू, हरिराम, जानकी, झिनकान, अवधेश कुमार, राम किशोर, वीरेंद्र गौतम, हरिश्चंद्र, दिनेश चंद्र, राजकुमार सहित तमाम ग्रामीण ऑन ने बताया कि बस्ती संत कबीर नगर जनपद जब अलग हुआ तो राजस्व गांव भरवलिया उर्फ टिकुइया संत कबीर नगर जनपद में सम्मिलित हो गया। जबकि ग्राम पंचायत बस्ती जनपद में है। लोकसभा और विधानसभा में मतदान संत कबीर नगर जनपद में करते हैं और ग्राम पंचायत के चुनाव में बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लाक  के चकिया ग्राम पंचायत में करते है। तहसील और थाने का काम संत कबीर नगर जनपद से होता है और ब्लाक का काम बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लाक से होता है। जब से आधार की अनिवार्यता हो गयी तब से ग्राम पंचायत से भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि आधार कार्ड में जनपद का नाम संत कबीर नगर दर्ज है। सीमांकन की त्रुटि का दंस नौनिहाल बच्चों भी झेल रहे है। इनको शिक्षा ग्रहण करने में भी समस्या आ रही है। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय गांव में भरवलिया उर्फ टिकुइया के नाम से बना है। जिसका संचालन बस्ती जनपद से होता है। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से संत कबीर नगर जनपद से गांव को अलग कराकर बस्ती जनपद में सम्मिलित करने की मांग की है।