* बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ प्रसाद वितरण का आयोजन
पौली। विकास खण्ड पौली के शिवबखरी में त्रिविधि पावनी पर्व बुद्ध पूर्णिमा (वैशाख पूर्णिमा) पर सोमवार को त्रिरत्न भगवान बुद्ध की जयंती बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। शिवबखरी में स्थापित बुद्ध बिहार मंदिर मे सर्वप्रथम भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा वंदन कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद लोगो ने पुष्प अर्पित किया। साथ ही साथ बोधि वृक्ष (पीपल) की पूजा करने के बाद सभी लोगों ने पीपल के बृक्ष पर जल समर्पण किया तथा ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों व देशवासियों के मंगल कामना के लिए सभी लोगों ने पूजा बंदना किया।
इस मौके पर अनिल कुमार, सचिंद्र नाथ राय, जयप्रकाश कुशवाहा, मेराज अहमद, सोनू पटेल, मनोज यादव, भरत व्यास राममिलन, फूलचंद ,राम दुलारे ,राम दरस, प्रकाश ,अर्जुन ,राम अधारे, बुधीराम, शांति देवी ,जय कुमार,श्री देवी, गिरजा देवी, सावित्री देवी, बदामा देवी, बताशा देवी, शुसीला आदि लोग उपस्थित रहे।