आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में गरुण ध्वज पाण्डेय के सानिध्य में वैदिक यज्ञ कर बस्ती जिले का 161वां स्थापना दिवस मनाया। यज्ञ कराते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय बस्ती जिले के महत्व और विशेषताओं को बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरि ने बताया कि बस्ती जनपद तो 1801 में ही अस्तित्व में आ गया था। परंतु इसकी विधिवत् स्थापना 6 मई 1865 को की गई। गुरु वशिष्ट के नाम पर बस्ती जनपद का नामकरण किया गया। महाराज दशरथ ने यहां मखौड़ा धाम में श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था। इसके अलावा भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन में इस जनपद का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
