अनुराग लक्ष्य, 21 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आपको आश्चर्य होगा कि इस वक्त जहां उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हिमाँचल प्रदेश, राजस्थान सहित पूरे देश में आंधी ओले के साथ भारी बारिश हो रही है, वहीं महाराष्ट्र और मुंबई में अभी तक बारिश की एक एक बूंद के लिए मुंबई वासी तरस रहे हैं। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि लोग भीषड़ गर्मी से झुलस रहे हैं। साथ हीट स्ट्रोक से भी पीड़ित हो रहे हैं।
मार्च माह के अंत से ही तापमान में जो बढ़ोतरी हुई थी, वोह अभी तक निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में यह तापमान 32 से 36 डिग्री तक पहुंच चुका है।
इस समय बढ़ती गर्मी और उमस की वजह से नागरिकों के शरीर में लाल चकत्ते पड़ने के साथ साथ कमर, जांघों, बगलो, सहित हाथों और पैरों पर पसीने आने के कारण हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ती जा रही है।
इस मामले में त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान के कारण ही सनबर्न की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुंबई में बढ़ते तापमान की वजह से ही लोग शरीर से निकलने वाले पसीने से परेशान हैं। इससे बचने के लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं और अगर हो सके तो दिन में सादे पानी से दिन में दो बार नहाएं। इस तरह शरीर से निकलने वाले पसीने पर काबू पाया जा सकता है।