बस्ती: दुबौलिया खलवा गांव के निकट सरयू नदी के किनारे शौच के लिए गए 50 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसल गया। वह नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरो कि मदद से उसकी तलाश की जारी है। खलवा गांव निवासी रामसुरेश शर्मा शुक्रवार शाम चार बजे गांव के दक्षिण सरयू नदी किनारे शौच के लिए गए थे। तटबंध पर मौजूद लोग जब तक पहुंचते नदी के तेज बहाव में वह लापता हो गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों व नाव द्वारा सरयू नदी में लापता की तलाश में जुटे हुए हैं। स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी आशा देवी बेसुध है। उनके दो बेटे ओम प्रकाश, राम प्रकाश व दो बेटियां खुश्बू एवं अंशिका का रो रो कर बुरा हाल है। राम सुरेश घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे।