घायल युवक की इलाज के दौरान मुंबई में मृत्यु

बस्ती: सोनहा, थानाक्षेत्र के करमहिया निवासी एक युवक की महाराष्ट्र में इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। सोनहा क्षेत्र के करमहिया गांव का 32 वर्षीय बृजलाल पुत्र मुनेसर लगभग छह माह पूर्व मजदूरी के सिलसिले में महाराष्ट्र प्रदेश के अहमद नगर जनपद के सूपा थाना क्षेत्र में सेेटरिंग का काम करने गया था। एक सप्ताह पहले बीते शुक्रवार की सुबह सेटरिंग करते समय वह नीचे गिर गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना सुन पत्नी सुधा सहित घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। दिवंगत के दो पुत्र लकी व शिवराज हैं।