वशिष्ट कुंड वार्ड में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का फूट पड़ा गुस्सा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। वशिष्ठ कुंड वार्ड पार्षद अनिकेत यादव उर्फ राजू की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कई महीनों से पानी की किल्लत । स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि वे पिछले कई महीनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है । अधिकारियों ने लोगों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। पार्षद की चेतावनी। वार्ड पार्षद अनिकेत यादव उर्फ राजू ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा धरना प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने आज का धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। अधिकारियों की टीम मौके पर ।धरने की सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्ता, जल निगम की टीम, नगर निगम की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।