रास्ते के विवाद को लेकर मारने पीटने का आरोप, चार पर मुकदमा

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी माया देवी पत्नी राजेश यादव ने गांव निवासी एक परिवार के चार लोगों पर रास्ते के विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर परमात्मा, उसके पुत्र गनेश, अमर, पुत्री प्रमिला ने उसके पति को गाली देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र विशाल को भी मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा ददर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।