कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शार्ट सर्किट से सोमवार की शाम को रिहायशी झोपड़ी में आग लग गयी। जिसमे दो घर जल कर राख हो गया। ग्रामीणों व अग्निशमन की टीम ने कड़ी में मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी कर्म दास पुत्र जुगनू के झोपड़ी में आग लग गया। जब तक स्वजन व ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी अजीत पुत्र धर्मदास का भी घर जलने लगा। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे तो कर्मदास के झोपड़ी मे रखा गैस सिलेंडर फट गया और लोग दूर हट गए। फायर की गाडी पहुंची और ग्रामीण मिल कर आग पर काबू पाए। इसके बाद ग्रामीण राहत की शांस लिए। दोनों पीड़ितों के घर का सामान जल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर अग्निशमन की गाड़ी न पहुंची होती तो गांव के साथ-साथ संत कबीर नगर जनपद के पड़ोसी गांव भी आग के चपेट में आ जाता। यह बस्ती और संत कबीर नगर जनपद की सीमा का गांव है। फायर की गाड़ी घंटो बाद पहुंचती थी। लेकिन आज समय पर पहुंचकर गांव को बचा लिया और टीम को धन्यवाद दिया।