जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पौली।
  शिक्षा क्षेत्र पौली में सोमवार को पौली स्थित नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के कैम्पस में नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अभिभावकों एवं अध्यापकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर उपस्थित नवोदय एलिमेंट्री के प्रबंधक मुकेश सर ने बताया की कड़ी मेहनत और लगन के साथ निष्ठा पूर्वक किया गया कार्य सफलता का प्रतीक होता है नवोदय विद्यालय एवं मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेकर अपने उज्वल भविष्य के साथ ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नही होती है।
उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के लिए श्रम कार्ड धारक ही प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते थे जिसमें पूरे क्षेत्र से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है वही नवोदय विद्यालय में अयान पुत्र सुहेल अहमद ,आर्यन पुत्र रामानंद का नवोदय विद्यालय में वहीं आकांक्षा पुत्री अनिल कुमार मद्धेशिया, आदित्य पुत्र जोखन प्रसाद का मण्डल स्तरीय अटल आवासीय स्कूल में दाखिला  पाकर अपने क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रौशन किया।
 इस मौके पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाले सर्वेश, महेंद्र, आकृति, संध्या, संजना, ममता, फ़ुजैल अहमद,हाजरा खातून, अनिल कुमार, जोखन प्रसाद, विवेक, रामकेश, वंदना सहित अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।