खिलाड़ियों से मिले इं. अरविंद पाल, बढ़ाया उत्साह; 10 दिन में ट्रैक सूट उपलब्ध कराने का दिया भरोसा…….
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने पहुंचकर खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान का भ्रमण कर खेल एवं अभ्यास से संबंधित विषयों पर बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं को जाना।
इं. अरविंद पाल ने खिलाड़ियों से उनके अभ्यास, खेल सुविधाओं और जरूरी संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी जरूरतों को गंभीरता से समझा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में इं. अरविंद पाल ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि आगामी 10 दिनों के अंदर उन्हें ट्रैक सूट उपलब्ध करा दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने तथा उन्हें सकारात्मक दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।






Views Today : 5360
Who's Online : 15