माली टोला शिव नगर तुरकहिया में चौपाल, ई. अरविंद पाल का लोगों ने किया स्वागत…….
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 माली टोला, शिव नगर तुरकहिया स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा 310 बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी ई. अरविंद पाल का स्थानीय लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्र की देवतुल्य जनता, माताओं एवं बहनों ने माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
चौपाल कार्यक्रम के दौरान ई. अरविंद पाल ने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा जनहित के विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने लोगों के सुझावों एवं अपेक्षाओं को समझते हुए कहा कि जनसेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
ई. अरविंद पाल ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार, विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
चौपाल कार्यक्रम में अमर, रामू, चंदन, विजय, रिंकू, पंडित, पट्टू, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती शकुंतला देवी, कन्हैया लाल करिया, शिवकुमार, लाल सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने को मि






Views Today : 5354
Who's Online : 15