दीवानी कचहरी चौराहा के पास गुरुवार देर शाम हुई वारदात
घायल कारोबारी का उपचार जारी
बस्ती :कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानी कचहरी चौराहा के पास गुरुवार देर शाम इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी राजीव पांडेय निवासी भैंसहिया, कोतवाली के अपहरण और मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि दबंगों ने कारोबारी को अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ओम मिश्रा समेत आधा दर्जन नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हमलावर अपहरणकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले व्यापारी गुरुवार देर शाम अपने प्रतिष्ठान कंपनी बाग पर थे। इसी दौरान उन्हें फोन करके दीवानी कचहरी चौराहा के समीप रूपये देने के बहाने बुलाया, यहां आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर अपहरण कर लिया।रूधौली क्षेत्र में मेले जाकर आरोपियों द्वारा कारोबारी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट में घायल कारोबारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही कारोबारी के परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल के परिजनों की ओर से कोतवाली थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ओम मिश्रा समेत करीब आधा दर्जन दबंगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित, दबिश तेज
दीवानी कचहरी चौराहा जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके के पास हुई इस वारदात को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले के खुलासे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटा रही हैं।
पुलिस का पक्ष
एसपी ओमवीर ने बताया मामला लेनदेन का सामने आया है ।
मुताबिक, पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर ओम मिश्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायल कारोबारी का मेडिकल व उपचार कराया जा रहा है। गठित तीनों टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 5357
Who's Online : 15
