—
प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में विभाग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आज से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई, विद्यालय में इस शैक्षिक सत्र में कुल 88 बच्चे नामांकित हैं, नामांकन के सापेक्ष आज से शुरु हुई परीक्षा में कुल 81 बच्चे सम्मिलित हुए।
आज कक्षा 5 व 4 का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई तथा कक्षा 2 व 3 का प्रथम पाली में गणित व द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई।कक्षा 1 का सभी विषय की मौखिक परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।
परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बब्बन पाण्डेय द्वारा पूर्णतः नकल विहीन व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई जा रही है।