जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का किया जोरदार स्वागत
जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के साथ जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने देवाधिदेव महादेव का लिया आशीर्वाद
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर- जिले की भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का आज जनपद में प्रथम आगमन के बाद कबीर की धरती पर जोरदार स्वागत किया गया वहीं जनपद के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ पहुंची नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने ऐतिहासिक स्वागत किया अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए जहां ऐतिहासिक स्वागत किया वहीं ऐतिहासिक शिवनगर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने देवाधिदेव महादेव का जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के साथ आशीर्वाद लिया। आपको बता दे की मौका था जनपद में प्रथम आगमन के बाद भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के स्वागत समारोह का जिसको लेकर आज उनका जहां जगह-जगह स्वागत हुआ वहीं जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बाबा भोलेनाथ की नगरी तामेश्वर नाथ धाम में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जहां अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया वहीं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने एक महिला के रूप में संत कबीर नगर जिले की कमान नीतू सिंह को सौंप है वह बेहद काबिले तारीफ है आगे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका बेहतरीन फायदा मिलेगा। स्वागत समारोह के दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, ब्रह्म शंकर भारती, रामपुर प्रधान विवेकानंद भारती, दिलीप भारती, अजय भारती, जितेंद्र यादव, वर्तमान प्रधान राम सुरेश पासवान, नंदनी भारती, सुभाष भारती, बृजेश बाबा उर्फ मनन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।