महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या रुदौली के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माँ कामाख्या धाम में आयोजित सात दिवसीय माँ कामाख्या धाम महोत्सव का छठवां सांस्कृतिक संध्या लोक गायन को समर्पित रही। महोत्सव में आयोजित भजन संध्या गायन में पहुंचे प्रसिद्ध लोक भजन गायक विवेक पाण्डेय रुद्राक्ष ने मंच पर उतरते ही समां बांध दिया।देर शाम शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक भजन,सोहर और कजरी की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायन में विवेक पाण्डेय रुद्राक्ष ने श्रोताओं की फर्माइश पूरी की। माँ कामाख्या धाम मंदिर परिसर में आयोजित माँ कामाख्या धाम महोत्सव के छठवें दिन की संध्या पर भजन भक्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।इस दौरान माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू व चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल ने अयोध्या से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक पाण्डेय रुद्राक्ष को भगवान श्रीराम जी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने भजन गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन सम्राट विवेक पाण्डेय रुद्राक्ष ने भक्तों को भक्ति गीत के माध्यम से एक सूत्र में पिरोने व भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर सामाजिक समरसता स्थापित करने का संदेश दिया।उन्होंने भजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया है। इस अवसर पर महोत्सव न्यास के उपाध्यक्ष कमलेश यादव, माँ कामाख्या के मुख्य पुजारी बृज किशोर मिश्रा,विधायक राम चन्दर यादव,अविनाश चंद्र यादव, तेज तिवारी, शैलेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव, कप्तान गिरी जी महाराज, सभासद राकेश यादव, रतिपाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।