द्वाबा क्षेत्र के बच्चों में जो प्रतिभा दिखा वह कहीं नही  – रवि सोनकर

* वार्षिकोत्सव से बाहर निकलता है बच्चों की छुपी प्रतिभा- अनिल दुबे

* नव निर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

 

कुदरहा, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के भेड़वा गांव में स्थित यशोदा एजुकेशनल एकेडमी में सोमवार की शाम प्रबंधक आनंद दुबे के नेतृत्व में  वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देर रात तक शमा बांधा।

      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे व नगर पंचायत गायघाट अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जो प्रतिभा देखने को मिला वह द्वाबा क्षेत्र में संभव नही है। बच्चो में अनवरत बदलाव हो रहा है। यही ब्लाक व जनपद का नाम रोशन करेगें। बगल में राजकीय विद्यालय बनकर तैयार है। अब बालिकाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए दूर नही जाना पडेगा।

        भाजपा नेता प्रमोद पांडेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए। जिससे बच्चों में  सर्वांगीण विकास होता है। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होना चाहिए। जिससे बच्चों की दबी प्रतिभाएं बाहर निकलती है।  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण तिवारी पिंटू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

     प्रबंधक गदाधर दुबे, प्रदीप पाण्डेय, ओमकार चौधरी, आशाराम, प्रद्युमन शुक्ला, अवधेश मौर्या ने भी संबोधित किया।

     विद्यालय की छात्रा छाया, खुशबू, जया, खुशी, अंशिका कशिश, प्रियंका  ने सरस्वती बंदना तेरी वीणा की बन जाऊं तार व स्वागत गीत सु स्वागतम आरुषि, खुशबू, खुशी, काजल, स्वाती, रोशनी ने प्रस्तुत की। लकड़ी की काठी, देश भक्ति, बसंत गीत, मोबाइल बुरी बला, सीता स्वयंबर, किसानी गीत, हरियांणवी गीत, दहेज प्रथा, होली गीत व मनमोहक  नाटक बच्चों ने प्रस्तुत कर वाह-वाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे व राजकिशोर और कार्यक्रम की अध्यक्षता बब्बू ओझा ने किया।

     कार्यक्रम में सुनील कुमार, आशाराम मौर्य, पप्पू गुप्ता, ओमकार चौधरी, माता प्रसाद, मयाराम ओझा, रोशन अली, विवेक पांडेय, अवधेश, छोटू, मनोज कुमार, प्रभाकर, रामसजीवन, मधु वर्मा, रिया, तनु, महिमा वर्मा, राधा पांडेय, अजय ओझा, राजदेव, करुणेश मिश्रा, गुलाब श्रीवास्तव, चंदन, आदित्य मिश्रा, राम सागर, अजय ओझा, शोभनाथ सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।