गाय, बछिया चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले से चोर एक गाय व बछिया को खोलकर चुरा ले गए। देर रात हुई गाय, बछिया चोरी की परिवार को भनक तक नहीं लगी। मामले में रीना देवी पत्नी स्व. कल्याण सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।