बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डफाली टोला निवासी विनोद कुमार सोनकर ने मारने पीटने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि फल, सब्जी मंडी निवासी मजीद, उसके पुत्र रईस, शहबान, रिजवान व एक अन्य राजू ने मिलकर मंडी में गोल बनाकर आकाश हरिजन को लाठी, डंडा, फरसा से लैश होकर जाति सूचक गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।