पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास के कार्यों में तेज़ी लाई जाएगी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

अनुराग लक्ष्य, 10 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
यूँ तो मुंबई अपने भव्य इमारतों और खूबसूरत बिल्डिगों के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखती है। लेकिन अभी मुंबई में कुछ पुरानी और जर्जर खूबसूरत इमारतें हैं जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिनके उद्धार का समय अब आ गया है।
आपको बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान सभा को आश्वस्त किया है कि मुंबई शहर के पुरानी खरनाक और जर्जर इमारतों के तेजी से पुनर्विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही इमारतों के पुनर्विकास में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान सभा में एक महत्वपूर्ण सुझाव के जवाब में कहा कि रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा और जो नागरिक बाहर चले गए हैं उन्हें मुंबई में ही उनके हक का घर मुहैया कराया जाएगा।