Lucknow
लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए मेदांता लखनऊ ने ‘होम सैंपल कलेक्शन’ सेवा शुरू की है, जिससे मरीज अब 60 मिनट के भीतर घर बैठे ही अपने सैंपल की जांच करा सकेंगे। ‘मेदांता लैब्स’ के तहत शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य मरीजों की अस्पताल पर निर्भरता को कम करना और उन्हें त्वरित, विश्वसनीय जांच सुविधा प्रदान करना है।रविवार को शहीद पथ, पावर हाउस के पास, हरिहरपुर, लखनऊ में इस सेवा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राम कीर्ति सरन ने इसे स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अब मरीजों को केवल एक कॉल पर घर बैठे जांच की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनका समय और ऊर्जा बचेगी।मरीज इस सेवा का लाभ ऑनलाइन बुकिंग या कस्टमर केयर हेल्पलाइन के माध्यम से उठा सकते हैं। बुकिंग के तुरंत बाद अस्पताल की टीम प्रशिक्षित फील्ड एजेंट को मरीज के घर भेजेगी, जो पूरी सावधानी और स्वच्छता के साथ सैंपल कलेक्ट करेगा।इस सेवा के तहत मरीजों को त्वरित सैंपल कलेक्शन, शीघ्र रिपोर्ट प्राप्ति और प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा उच्च स्तर की स्वच्छता व सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सेवा के संचालन की जिम्मेदारी देख रहे राहुल सिंह ने बताया कि इस पहल से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। यह सुविधा उन मरीजों के लिए विशेष रूप से मददगार होगी, जो समय की कमी या स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल जाने में असमर्थ हैं।मेदांता लखनऊ की इस पहल से शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का नया विकल्प मिलेगा, जिससे वे बिना किसी असुविधा के अपनी जांच करा सकेंगे।में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए मेदांता लखनऊ ने ‘होम सैंपल कलेक्शन’ सेवा शुरू की है, जिससे मरीज अब 60 मिनट के भीतर घर बैठे ही अपने सैंपल की जांच करा सकेंगे। ‘मेदांता लैब्स’ के तहत शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य मरीजों की अस्पताल पर निर्भरता को कम करना और उन्हें त्वरित, विश्वसनीय जांच सुविधा प्रदान करना है।रविवार को शहीद पथ, पावर हाउस के पास, हरिहरपुर, लखनऊ में इस सेवा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राम कीर्ति सरन ने इसे स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अब मरीजों को केवल एक कॉल पर घर बैठे जांच की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनका समय और ऊर्जा बचेगी।मरीज इस सेवा का लाभ ऑनलाइन बुकिंग या कस्टमर केयर हेल्पलाइन के माध्यम से उठा सकते हैं। बुकिंग के तुरंत बाद अस्पताल की टीम प्रशिक्षित फील्ड एजेंट को मरीज के घर भेजेगी, जो पूरी सावधानी और स्वच्छता के साथ सैंपल कलेक्ट करेगा।इस सेवा के तहत मरीजों को त्वरित सैंपल कलेक्शन, शीघ्र रिपोर्ट प्राप्ति और प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा उच्च स्तर की स्वच्छता व सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सेवा के संचालन की जिम्मेदारी देख रहे राहुल सिंह ने बताया कि इस पहल से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। यह सुविधा उन मरीजों के लिए विशेष रूप से मददगार होगी, जो समय की कमी या स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल जाने में असमर्थ हैं।मेदांता लखनऊ की इस पहल से शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का नया विकल्प मिलेगा, जिससे वे बिना किसी असुविधा के अपनी जांच करा सकेंगे।