नगर निगम लखनऊ के जोन-3 में गृहकर वसूली अभियान शुरू,

Lucknow

नगर निगम लखनऊ के जोन-3 में गृहकर वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित करना और नगर निगम के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने में सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत जोनल कार्यालय से कपूरथला चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को कर भुगतान के महत्व और समय पर जमा करने से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने किया, जिनके साथ जोनल सैनिटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा, सतेंद्र नाथ और पुष्कर पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम के इस प्रयास से लोगों में कर भुगतान को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि नगर निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन प्राप्त हो सकें।