साहित्य उपवन रचनाकार में होगा एक सप्ताह होलाष्टक हुल्लड़…

साहित्य उपवन रचनाकार ने होली के त्यौहार को अनोखे अंदाज में मनाने का संकल्प लिया है। विदित हो कि यह मंच हर त्यौहार पर अलग तरीके से आयोजन करता है। इस बार होली पर भी एक अनोखे और दिलकश अंदाज में आयोजन हो रहा है। साहित्य उपवन रचनाकार की व्यवस्थापिका कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा जी हर कार्यक्रम की रूपरेखा बिल्कुल नये कलेवर के साथ बनाकर क्रियान्वित करती है। होली पर आयोजित कार्यक्रम को होलाष्टक हुल्लड़ नाम से आयोजित किया है। यह कार्यक्रम 7/03/2025 से 13/03/2025 तक अनवरत पूरे सात दिन चलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर शाम आठ बजे से नौ बजे तक वे रचनाकार अपनी मनभावन प्रस्तुति लाइव आकर देंगे जिन्हें दिन व दिनांक व्यवस्थापक मंडल द्वारा अनुमोदित किया गया है। अनुशासन और व्यवस्था के अनुसार ही प्रस्तुतियां स्वीकार की जायेंगी जो उपवन की संकल्पना में पूर्व से ही शामिल है। सभी रचनाएं मर्यादित हास परिहास व शृंगारिक होगी। जिनका आनंद साहित्य उपवन रचनाकार फेसबुक पटल पर जीवंत रूप में लिया जा सकता है। इस कार्यक्रम में देश भर के रचनाकार शिरकत करेंगे जिनमें मुख्यतः हैं … मीना माहेश्वरी माही, अनिरुद्ध झा दिवाकर, युद्धवीर सिंह बिष्ट, फूलचंद्र विश्वकर्मा, रूपा माला, सिम्मी नाथ, गणेश भारद्वाज, योगेन्द्र प्रसाद अनिल, अलका जैन आनंदी, बाबा बैद्यनाथ झा, नवनीता दुबे नूपुर, नन्हें सिंह ठाकुर, मंजू गुप्ता, बबीता चौबे शक्ति, आर डी गौतम विनम्र, छगनलाल मुथा, प्रमिला झरबडे, सरोज दुगड़ सविता, छोटेलाल शुक्ला, अंशी कमल, प्रमोद परिहार, राजेश श्रीवास्तव, वंदना भंसाली, कन्हैया लाल भ्रमर, मनोरम श्रीवास्तव मनोरम, संगीता बहुगुणा संगी, सिद्धि डोभाल, आशा नेगी पंवार, पुष्पा कनवासी, बाल किशन जोशी चंचल, डी एन झा, दिव्या भट्ट स्वयं, डॉ.हर्ष मधुर, सन्नू नेगी, सरोज डिमरी, कुसुम सिंह अविचल, अनीता जोशी, सुनीता ममगाई, गौतम सिंह अनजान, चंदा देवी स्वर्णकार, सुजाता प्रिय समृद्धि, रेवा राम डेहरिया, सरोज, गीता कुमारी गुस्ताख, एकता गुप्ता, नीता शेखर, अमिता गुप्ता, विनीता चौरसिया, प्रीति द्विवेदी, विनीता गुप्ता, नरेश चंद्र उनियाल, स्नेहलता पांडेय, आभा मेहता, कमला उनियाल, रेखा तिवारी, दिनेश मिश्र मुखर, रीता गौतम, महेंद्र सिंह कटारिया, डॉ.महिमा सिंह, बीरेंद्र डोबरियाल, साइनी कृष्ण नौटियाल, स्वर्णलता सोन, संत कुमार सारथी एवं सुधा बसोर सौम्या इत्यादि। साहित्य समृद्धि के लिए समर्पित साहित्य उपवन रचनाकार मंच अद्वितीय है।