बस्ती : पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर बीती रात बाइक सवार की मौत होने का मामला सामने आया है। नीरज वर्मा पुत्र केशव राम वर्मा करीब 21 वर्षीय अविवाहित थाना क्षेत्र गौर निवासी नरथरी रविवार को अपने घर से पटीदार के बारात में बाइक से जीतीपुर गया था। करीब 1 बजे रात में बड़े भाई पंकज के ससुराल परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव जा रहे थे बाइक अनियंत्रित होकर परसा-परशुरामपुर मार्ग पर गुलरिहा जीतीपुर के पास मस्जिद के समीप एक बिजली के पोल से टकरा गई। घटना स्थल पर ही नीरज वर्मा की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दिवंगत के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा।