बस्ती। पैकालिया थाना पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुनगाई खुर्द अपने मायके में रह रही मैना देवी ने गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रन्ट(बेलभौर) निवासी ससुराल वालों पर दहेज में तीन लाख रूपए की मांग को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दौलतपुर ग्रन्ट(बेलभौर) निवासी रतन चौहान के साथ 26 जून 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति रतन, पच्छूडोह बेलभौर निवासी ननद गीता, ननदोई रामफेर दहेज में तीन लाख रूपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते है। मांग पूरी न होने पर गाली देते हुए मारते पीटते है। रूपए की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी और रिस्ता तोड़ देने की धमकी देते है।