वीडियो बनाकर शोषण करने का   आरोप

बस्ती:मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक कपड़ें की दुकान पर नौकरी कर जीवकोपार्जन करने वाली महिला ने करड़खास जमोहरा गांव निवासी अहमद हुसैन पर नाम बदल कर शारीरक शोषण करने व वीडियो क्लीप बनाकर बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार संवंध बनाए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत मुंडेरवा पुलिस से किया है।बनकटी थाना लालगंज निवासी एक महिला बीते 10वर्षों से मुंडेरवा में एक कपड़े की दुकान पर काम करके अपने परिवार का भरणपोषण करती है।दुकान पर ही वह एक ब्यक्ति के संपर्क में आयी और उसने अपना नाम समीर चौधरी बताया।नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी व्यक्ति उसके घर जहां वह किराये के मकान पर रहती थी वहां गया और उसके साथ जोर जबर्दस्ती कर संवंध बनाया और वीडियो क्लीप बना लिया।बाद में आरोपी द्वारा वहीं वीडियो क्लीप दिखाकर धमकी देकर बार-बार शारीरक शोषण करने लगा।एक दिन महिला को आरोपी का आधार कार्ड उसके हाथ लग गया तो उसे पता चला कि वह हिंदू नही मुसलमान है तो उसने02मार्च दिन रविवार को मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।इस विषय पर थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी से बात किया तो उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है महिला द्वारा तहरीर मिला है जांचोपरांत कार्यवाही किया जायेगा।