बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव में जमीन कब्जा करने की सूचना पर पहुंचे पीआरवी आरक्षी द्वारा एक पक्ष के साथ गाली गलौज करने के मामले का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर आरक्षी के गाली देने का वीडियो वायरल किया गया, जिसे एसपी ने संज्ञान में लिया। पीआरओ सेल के अनुसार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पीआरवी वाहन संख्या 5516 के आरक्षी अरूण कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियों की जांच की जा रही है।