तीन साल से जारी रुस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की कगार पर है। दरअसल कीव में आयोजित शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा, रूस को यूक्रेनियों को रिहा करना चाहिए। यूक्रेन सभी के बदले सभी को रिहा करने के लिए तैयार है, और यह युद्ध समाप्त करने की शुरुआत करने का एक उचित तरीका है।
जेलेंस्की ने कहा, अगर यूक्रेन में शांति बहाल होती है और अगर मेरी नाटो सदस्यता के लिए इस्तीफे की जरूरत है, तो मैं तुरंत पद छोड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन बदले में यूक्रेन को हृ्रञ्जह्र में जगह मिलनी चाहिए। उनका यह बयान रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरा होने के बाद आया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में रूस की जीडीपी -1.3 प्रतिशत तक गिर गई थी, लेकिन उसके बाद से पिछले दो सालों में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अब रूसी अर्थव्यवस्था में ठंडक के दिखाई दे रहे हैं, उच्च ब्याज दरों और महंगाई के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री और ऑर्डर में गिरावट आ रही है।