किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी

बस्ती : कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के भारत रत्न नानाजी देशमुख सभागार में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त आनलाइन जारी की गई ।इस दौरान उप कृषि निदेशक ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पी.के. मिश्रा एवं वैज्ञानिक आर.बी. सिंह डॉ. बी.बी सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. हरिओम मिश्रा डॉ. अंजली वर्मा के साथ-साथ 197 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर केंद्र पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रर्दशनी लगाई गई एवं त्वरित मक्का उत्पादन बिकास योजना के तहत जायद कृषक गोष्ठी/तिलहन गोष्ठी का आयोजन किया गया।