महाशिवरात्रि पर शिवालयों की निगरानी मजिस्ट्रेट तैनात

बस्ती: हर्रैया तहसील क्षेत्र में आगामी महाशिवरात्रि पर्व दिन शिवालयों के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर्रैया तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। शिवरात्रि पर्व को सकुशल निपटने के लिए थानावार निगरानी के लिए तहसील क्षेत्र नोडल अधिकारी व मजिस्ट्रेट की तैनाती किया गया है। मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में दिनभर भ्रमण कर विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक व मेलें का कड़ी निगरानी रखेंगे। जिसमें हर्रैया तहसील तीन नायब तहसीलदार व चार राजस्व निरीक्षकों को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय घटनाएं न घटित हो। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने नायब तहसीलदार शौकत अली को थाना हर्रैया का मजिस्ट्रेट,नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह को सिकंदरपुर व विक्रमजोत क्षेत्र का मजिस्ट्रेट,नायब तहसीलदार रवि कुमार को थाना कप्तानगंज का मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक गौर सूर्यभान वर्मा को थाना गौर का मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक खानकला बाबूलाल प्रथम को थाना छावनी मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक बाबूलाल द्वितीय को थाना दुबौलिया तथा राजस्व निरीक्षक खिरफत राम को थाना पैकोलिया का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जबकि तहसील का नोडल अधिकारी तहसीलदार अभय राज को नामित किया गया है। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि शिवरात्रि पर्व दिन क्षेत्र शिवालयों पर श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण ढंग जलाभिषेक के लिए अलग-अलग थानों क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी लेखपालों को अपने हल्का क्षेत्र में भ्रमण कर शिवालयों पर जलाभिषेक करायेंगे। इसमें लापरवाही करने वाले लेखपाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।