मार्ग दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

बस्ती: परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अइलहवा गांव निवासी बजरंग लाल पाण्डय 42 की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जबकि उनके बेटे अंकित 20 तथा रिश्तेदार कमलेश 45 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनाक्रम के अनुसार थाना क्षेत्र के अइलहवा गांव निवासी बजरंग लाल पाण्डेय सोमवार को सुबह करीब दस बजे अपने बेटे अंकित तथा रिश्तेदार कमलेश के साथ किसी काम से घर से मनकापुर जा रहे थे। अभी वह गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल के समीप पहुंचे ही थे। कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे बजरंग लाल की मौके पर मौत हो गई तथा उनका बेटा अंकितव रिस्तेदार कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए श्री राम अस्पताल अयोध्या भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अंकित तथा कमलेश की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। अंकित तथा कमलेश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।