बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के सोंधिया निवासी सूरज ने एक व्यक्ति पर पीआरडी में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपया ले लेने, नौकरी न मिलने पर रूपया वापस मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सूरज ने आरोप लगाया है कि लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी धर्मेश उर्फ धर्मेश कुमार उर्फ धर्मेश निषाद उर्फ धर्मेश अग्निहोत्री ने पीआरडी में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दस हजार रूपए की मांग की। नौकरी लगने की आस में उसने दो बार में आठ हजार रूपए उसने दे दिया, लेकिन जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से अपने दिये गये रूपए वापस मांगे, जिस पर आरोपी ने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।