कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने में दो शिक्षकों पर मुकदमा

 

बस्ती।विकास खण्ड कुदरहा के दो शिक्षकों के विरूद्ध कूटरचित अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी से नियुक्ति करा लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी कुदरहा सीपी गोंड ने कलवारी थाना पर दी गई तहरीर में बताया है कि संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के जमिरा निवासी अवधेश, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया निवासी हरीश चौधरी ने इंटर मीडिएट व बीटीसी का फर्जी, कूटरचित अभिलेख लगाकर छदमपूर्ण तरीके से नियुक्ति प्राप्त कर लिया। सत्यापन के दौरान इसका पता चला। शैक्षिक प्रपत्र, अभिलेख कूटरचित पाए जाने के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।