मुंबई की अग्रणी साहित्यिक संस्था काव्य सृजन परिवार के तत्वाधान मे,,एक शाम कवि विनोद शुक्ल के नाम,,,,

अनुराग लक्ष्य, 20 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई की अग्रणी साहित्यिक संस्था काव्य सृजन परिवार के तत्वाधान मे आज शाम 5 बजे लखनऊ से पधारे कवि विनोद शंकर शुक्ल के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह श्री राम जानकी मंदिर सभागार साकीनाका में आयोजित की गई है। जिसका संचालन कवियित्री डॉक्टर वर्षा महेश करेंगी।
इस अवसर मुंबई के समस्त कवियों शायरों एवं साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।