बस्ती: कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 14 वर्षीय राकेश चौधरी उर्फ निखिल की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राकेश कप्तानगंज कस्बे के एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र था। स्वजन का इकलौता बेटा था।
ग्रामीणों की माने तो वह किसी बात से नाराज होकर वह स्कूल भी नहीं गया था। सोमवार को दोपहर बाद उसके पिता बाजार चले गए मां घर पर काम कर रही थीं। वह कमरे में अंदर से बंद कर फंदे से लटक गया। घर वालों जब जानकारी हुई। सीएचसी ले गए ,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा