बस्ती:, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के पेरीपोखर के निकट रविवार की रात महिला का मंगलसूत्र छीन लेने की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। रंजीता पत्नी विजय कुमार निवासी मसकनवा बाजार जिला गोंडा से अपने भतीजे के साथ चौरी गांव में हल्दी के कार्यक्रम शामिल होने जा रही थी। पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग उसकी बाइक रोक कर गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मसकनवा, गोंडा की तरफ भाग गए।