उपमुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे की हो रही है चारों तरफ सराहना, चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की, की स्थापना,,,

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
सरकारें कोई भी हो, या किसी की भी हो, समाज हित और जनता के लिए जब भी कोई सराहनीय कार्य किया जाता तो उसकी चर्चा होती ही है। जैसा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा हुआ।
आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य मंत्री राहत कोष CMRF प्रकोष्ठ के होने के बावजूद मंत्रालय में एक चिकित्सा प्रकोष्ठ की स्थापना की। जो शायद राज्य में अपनी तरह का यह पहला मामला है और यह ऐसे समय में हुआ, जब देवेन्द्र फडणवीस नीत सरकार में महायुति सहयोगियों के बीच प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर कश्मकश के हालात बने हुए हैं।
खबर यह भी है कि शिंदे के करीबी सहयोगी मंगेश चिवटे नए चिकित्सा प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे।
यह प्रकोष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सहयोग करेगा। लेकिन प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा। इसके बजाय इसका उद्देश्य महात्मा फूले जन आरोग्य योजना के कार्यवन्य को बढ़ावा देना होगा।