बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नगर थाने पर सामूहिक दुष्कर्म सहित बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओ दुबौलिया जितेन्द्र सिंह ने ललहवा तिराहे के पास से दस हजार के इनामी वीरेंद्र चौबे निवासी महुआडांड़ थाना दुबौलिया को गिरफ्तार किया।