बस्ती। गौर पुलिस, स्वाट टीम ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने, नकबजनी करने वाले एक चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मेहदिया रामदत्त में नाकाबन्दी की गई। इस दौरान घेराबन्दी देख गौर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निकट फल मंडी हरैया तिराहा बभनान निवासी सलमान ने तमंचे से फायर कर दिया। उसके द्वारा चलाई गई गोली एसओ गौर के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की जिसमें उसके दाहिने पैर के नीचे गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .0315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस, एक लोहे का रॉड, एक लोहे का सरौता, 380 रूपया नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर से प्राथमिक उपचार बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उस पर गौर थाना में चोरी के मामले में पूर्व में तीन मुकदमें दर्ज है।
पूछताछ में मुठभेड़ में पकड़े गए सलमान ने अपने एक अन्य साथी पैकोलिया थाना क्षेत्र के पूरा पैकोलिया निवासी प्रवेश सिंह के साथ मिलकर फरवरी माह में बभनान बाजार में एक टेंट हाउस की दुकान,एक पान की गुमटी में चोरी करना और दुकान के बगल मेंएक एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने पिछले महीने पुरुषोत्तमपुर में एक घर में घुसकर चोरी करने, पौनी सुूति में घर में घुसकर जेवर,वाशिंग मशीन चोरी करना स्वीकार किया।