रेंज में वांछित चल रहे हैं 25 हजार के सात इनामी, करें तत्काल गिरफ्तारी

बस्ती में सात व संतकबीरनगर में दो वांछित हैं 25 हजार के इनामी

रेंज में महिला संबंधी बढ़े अपराधों पर डीआइजी गंभीर
डीआइजी रेंज की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी
बस्ती जिले में एससी, एसटी से जुड़े अपराधो में हुई वृद्धि
60 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी कर लगाए चार्जसीट
रेंज में गतवर्ष की तुलना में निरोधात्मक कार्रवाई में आई है कमी

बस्ती: पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी. ने रेंज में रेंज में महिला संबंधी बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लिया है। दुष्कर्म, शीलभंग, अपहरण की बढ़ती घटनाओं के मामलें प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने का सख्त निर्देश दिया है। कहा कि बस्ती जिले एससी, एसटी से जुड़े अपराध में वृद्धि हुई है। ऐसे समस्त प्रकरणों की गुवत्तापूर्ण विवेचना हर हाल में 60 दिनों के भीतर पूरी कराकर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित करा दी जाए। आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई विगत वर्ष की तुलना में कम की गई है। इस नाते परिक्षेत्र में प्रभावी ढ़ंग से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। निर्देशित किया गया। बस्ती में सात व संतकीबरनगर में दो इनामी अपराधी वांछित चल रहे हैं। टीम गठित कर इनकी यथाशीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए। गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित कर संपत्ति जप्तीकरण व गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्यवाई कराई जाए। लव जेहाद प्रकरणों में पीड़िता की यथाशीघ्र बरामदगी हो। आपरेशन त्रिनेत्र व दृष्टि के तहत सभी जनपदों में महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। आगामी होली के त्योहार पर होलिका दहन निर्धारित स्थान पर ही परंपरागत रुप से रखा जाए । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करें। विधिक कार्यवाही की जाए। सर्किल स्तर पर पिंक बूथ (महिला पुलिस चौकी) खोलकर आवश्यक संसाधन बिजली पानी शौचालय आदि की व्यवस्था किया जाए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित प्रकरणों में शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। इस दौरान एसपी बस्ती अभिनन्दन, संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन व रेंज के सभी वाचक व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।