अधिवक्ता की पत्नी को दी गई आर्थिक सहायता

बस्ती:  सिविल बार एसोसिएशन बस्ती की ओर से शुक्रवार को मृत अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव की पत्नी उमा यादव की आर्थिक मदद की गई है। संघ के महामंत्री मारूत शुक्ला व एडवाेकेट रामकृपाल चौधरी बैदोलिया अजायब गांव पहुंचे यहां पर मृत अधिवक्ता की तेरहवीं का कार्यक्रम था। बार एसोसिएशन की ओर से उनके घर जाकर उनकी पत्नी को सहायतार्थ राशि के रूप में 40000 रुपए का चेक प्रदान किया। राशि दिए जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ गुप्ता, जितेन्द्र नाथ शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, पकंज श्रीवास्तव, एडीजीसी कंहैया चौधरी, आशुतोष पांडेया, रामकिशुन चौधरी आदि तमाम अधिवक्ताओं ने भी अपनी ओर से सहायता राशि प्रदान की। उनके बच्चों पढ़ाई की भी व्यवस्था और हत्यारोपितों से अधिवक्ता परिवार की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। मालूम हो कि अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव की अपहरण करके 25 जनवरी को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आराेपितों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। अभी एक नाम आरोपित की गिरफ्तारी शेष है।