बस्ती रुधौलीथानाक्षेत्र की सुगिया गांव मे 25 वर्षीय महिला की मृत्यु के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में लटकने से मृत्यु का कारण बताया गया है। पुलिस में महिला के पिता रामानंद की तहरीर पर महिला के पति इस्लाम पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सुगिया की रहने वाली लक्ष्मी ने गांव के ही दूसरे समुदाय के इस्लाम पुत्र हबीबुल्लाह के साथ लगभग सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। लक्ष्मी से नाम बदलकर फरहीन कर लिया था। उसे इस्लाम से दो बच्चे पांच वर्षीय सरताज और दो वर्षीय सबा है। बीते 31 जनवरी को संदिग्ध हालत में उसकी मृत्यु हो गई थी। पति ने शव काे मुस्लिम रीति रिवाज के गांव के पश्चिम कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया महिला की मृत्यु हैंगिंग से हुई है। महिला के पिता रामानंद तहरीर देकर बताया कि उसके बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।जिसके प्रताड़ना से अजीज होकर वह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिस पर इस्लाम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधि करवाई की जा रही है।
पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस
बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र की सोढरी निवासी निर्मला देवी तहरीर देकर बेटी ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उनके दामाद सुनील पुत्र रामसुमेर, मनीषा, जेपी निवासी कम्हरिया, लालगंज, बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।