बस्ती । सोनहा थाना क्षेत्र के करौता गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोनहा थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी ज्योति (15) पुत्री हीरालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। किशोरी के परिजनों के अनुसार वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। दूसरे दिन पिता ने उसे छत की कुंडी से फंदे से लटकता देखा। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया।