कुदरहा, बस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हकीकत जानने सीएमओ आरएस दुबे 3 बजे पहुंचे तो ओपीडी मे डाक्टर की कुर्सी खाली मिली। एलटी विजय कुमार अपने कक्ष में बैठकर अभिलेख बना रहे थे। एलटी से डाक्टर के बारे मे पूछा तो उन्होंने बताया कि डा भानु प्रताप गिरी 2 बजे तक केंद्र पर थे। कहा गए हमें जानकारी नहीं है। जांच के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि चार मरीजो का जांच हुआ है। ओपीडी मे कुल 22 मरीजो ने उपचार कराया है। उपस्थिति पंजिका को देखा तो डा शशि का 1 व 2 फरवरी को हस्ताक्षर नही बना था और पंजिका में कालम खाली था। स्टाप नर्स मंजू ने सीएमओ से बताया कि स्टोर रुम में ताला है। डिलेबरी रुम में न तो गाज है और न ही पैड। इतना ही नही इस्टेलाइज ड्रम भी नही है। डिलेबरी रुम में गंदगी देख स्टाप नर्स व एएनएम को फटकार लगाया और साफ कराने का निर्देश दिया।