बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के छतरिया निवासी शिव प्रसाद ने गांव निवासी तीन लोगों पर सार्वजनिक रास्ते में खूटा गाडने से मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राकेश सार्वजनिक रास्ते पर खूंटा गाड़ रहे थे, जिस पर उसने मना किया। इस बात को लेकर राकेश, उसके भाई दयाशंकर, पिता सुखराम ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा। ज बवह इसकी शिकायत करने थाने आने लगा तो रास्ते में रोक कर उसे फिर से जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएसकी सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।