बकरी बांधते समय दी गाली, मना करने पर पट्टीदारों ने मारा पीटा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवाड़ी मुस्तहकम निवासी कोदई ने अपने पट्टीदार पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने, मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी लड़की अजमेरूनिशा शाम करीब पांच बजे अपने घर पर बकरी बांध रही थी। इस दौरान उसके पट्टीदार रिजवाना खातून पत्नी पीरमोहम्मद, शाकिरा खातून पत्नी य़ुनुस, फातिमा खातून पत्नी बक्सीस व बक्सीस पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पुत्री को गाली देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो घेरकर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।